ऊना: घरेलो गैस सिलिंडर में लगी आग, बुजुर्ग महिला झुलसी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ऊना। जतिन कुमार

नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक गैस सिलेंडर में आग लगने से 64 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई है। जबकि रसोई घर में पड़ा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर नियंत्रण पाया। वहीं आग में झुलसी महिला का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया गया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर पांच की मोहनी देवी शुक्रवार देर शाम रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। महिला ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन खुद आग की चपेट में आ गई। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी एकत्रित हुए और महिला को रसोई घर से बाहर निकला। पड़ोसियों ने रसोई घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।


सूचना मिलने के उपरांत लीडर फायरमैन बलवीर सिंह, रामपाल, मुकेश कुमार व ड्राइवर सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया। आग की चपेट में आने से मोहनी देवी के कपड़े जल गए और पैर भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी