हमीरपुर और सुजानपुर के एक-एक वार्ड में बनाए कंटेनमेंट जोन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
हमीरपुर। 
फ़ाइल फ़ोटो: डेमो पिक्चर

कोरोना संक्रमण के पाॅजीटिव मामले सामने आने पर नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक और सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन के कुछ हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में जिलाधीश हरिकेश मीणा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 आदेश के अनुसार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक अणु में केवल मकान नंबर 425, 539, 540 और 541 का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन में गुरुद्वारा-रविदास गली से लेकर विजय कुमार के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैै।

   कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाईयां, रसोई गैस सिलैंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी।

 इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सडक पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

28 लाख की पेमेंट में थमा दी 25 लाख की रद्दी: कागज की गड्डी देख कारोबारी के उड़े होश, पुलिस ने भी नहीं की मदद

आज का शब्द: सौध और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'स्वप्न और सत्य'

First Look of Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, 280किमी/घंटे की रफ्तार का सपना साकार

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

Indian Navy: भावी खतरों का सामना कैसे? समुद्री चुनौतियों का जिक्र कर नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी ने दिया ये जवाब