बिलासपुर: पुलिस ने काटा बीना मास्क घूमने वालों के चालान

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर।

गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय महिला कब्बडी खिलाडी एवं पशुराम अवार्ड से सम्मनित इंस्पेक्टर प्रियंका नेगी ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने में अपनी जिम्मेवारी न निभाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बिलासपुर सदर थाने में बतौर इंस्पेक्टर तैनात प्रियंका नेगी ने अपनी टीम के साथ मिलकर बस स्टैंड के समीप मास्क न पहनने वाले लोगों का जमकर चालान काटे और उन्हें आने वाले समय में ऐसी गलती दुबारा न होने की नसीहत भी दी।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारें और प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन ओर मास्क पहनने की लगातार जनता से अपील कर रही है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना मास्क पहने ही घरों से बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में प्रियंका नेगी जैसे पुलिस अफसर लापरवाह लोगों का चालान काटकर उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास दिला रहे हैं।
वहीं, प्रियंका नेगी देश-प्रदेश की जनता से बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर मास्क पहनकर निकलने की अपील करते हुए सरकार और प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने मास्क न पहनने वाले लोगों के खिलाफ चालान काटने का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

28 लाख की पेमेंट में थमा दी 25 लाख की रद्दी: कागज की गड्डी देख कारोबारी के उड़े होश, पुलिस ने भी नहीं की मदद

आज का शब्द: सौध और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'स्वप्न और सत्य'

First Look of Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, 280किमी/घंटे की रफ्तार का सपना साकार

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

Indian Navy: भावी खतरों का सामना कैसे? समुद्री चुनौतियों का जिक्र कर नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी ने दिया ये जवाब