सिंघा ने बिंदल पर विधानसभा अध्यक्ष रहते विधानसभा में हुई 6 भर्तियों में भी धांधली करने के लगाए आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा

विधानसभा अध्यक्ष के बाद भाजपा अध्यक्ष बने डॉ राजीव बिंदल को भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पद को छोड़ना पड़ा। लेकिन राजीव बिंदल की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रहे है। सीपीआईएम ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने स्वास्थ्य घोटाले के साथ विधानसभा में हुई 6 भर्तियों में भी धांधली के आरोप लगाए हैं।

सिंघा ने आरोप लगाया कि ये भर्तियां भाई भतीजावाद के आधार पर की गई। विधानसभा में नियमों को ताक पर रखकर लॉ ऑफिसर का नया पद सृजित कर अपने संबंधी व निज़ी सचिव की बेटी को भर्ती कर दिया। इसके अलावा 3भर्तियाँ अपने चुनाव क्षेत्र नाहन व एक भर्ती सोलन से की गई। जबकि एक भर्ती भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया के बेटे की है।

सिंघा ने समूचे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की जितनी भी जाँच आज तक हुई उनका कोई नतीजा नही निकल पाया। उन्हें सूचना है कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले में भी लीपापोती कर क्लीन चिट देने की फ़िराक में है। इसलिए मामले की न्यायिक जांच ही ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले