शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर हर व्यक्ति खौफ के साए में जी रहा है. रोजाना सौ से ज्यादा आ रहे कोरोना मामलों को लेकर भले ही प्रदेश सरकार गम्भीर दिखाई न दे रही हो, लेकिन शिमला व्यापार मंडल कोरोना के बढ़ते मामलों पर जरुर चिंतित है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शिमला व्यापार मंडल ने सरकार से एक बार लॉकडाउन करने की मांग की है. बता दें कि शिमला में कोरोना के कुल मामले 97 हो गए हैं, इनमें एक्टिव केस 51 हैं.

व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जब देश में कोरोना के बहुत कम मामले थे तो सरकार ने लॉक लगाया लेकिन जब लाखों की तादाद में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं तो सरकार ने हर तरफ छूट दे दी है। ऐसे में प्रदेश में रोजाना एक सौ से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें शिमला जिला में भी 20 से 22 मामले रोजाना आ रहे है. इससे शहरवासी अब खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन किया जाना चाहिए ताकि कोरोना के मामले न बढ़े.


टूरिस्ट पर है पाबंदी लगाने की मांग

उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले आने के बाद कई जगह सील कर दी हैं जिससे शहरवासी और ज्यादा चौकन्ने हो गए हैं. इंद्रजीत सिंह ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब से बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में आने की खुली छूट दी है, तब से कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शहर के भीतर भी रोजाना दर्जनों की संख्या में लोग आ रहे हैं. हालांकि उन्हें राज्य में प्रवेश करने से पहले कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी है लेकिन फिर भी कुछेक लोग प्रशासन को चकमा देकर सीमाओं के भीतर प्रवेश कर रहे हैं. इससे कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा और ज्यादा हो गया है. उन्होंने कहा कि यदि शहर में ऐसे ही कोरोना के मामलों में वृद्धि होती रही तो वे व्यापारियों के साथ मिलकर बाज़ार भी बंद करेंगे.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️