सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
सोलन। संवाद सूत्र
फ़ाइल फ़ोटो:google.com

कंडाघाट में यूको बैंक सायरी के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित महिला ने प्रबंधक के खिलाफ लोन के पांच लाख 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकुंतला देवी पत्नी चंदी राम निवासी मझयारी तहसील ममलीग ने शिकायत दी है कि 22 मई 2017 और 24 मई 2017 को यूको बैंक सायरी में मैनेजर अनिल कोल को एक विड्राल फार्म दिया कि खाते में लोन के पांच लाख पचास हजार रुपये डाल दो। लेकिन, प्रबंधक ने राशि किसी और खाते में डाल दी।

इस बारे में पता चलने पर प्रबंधक से बात की तो उसने कहा कि यह पैसा दो तीन दिन के लिए अन्य दो लोगों के खाते में डाला है, जोकि 8 से 10 दिन में ब्याज सहित आपके खाते में डाल दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उसका तबादला शिमला हो गया है। इसके बाद लगातार संपर्क करने पर प्रबंधक झूठ बोलता रहा और उन्हें आजतक लोन का पैसा नहीं मिला। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बैंक प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें प्रबंधक से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। बैंक खाते की पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला