मंडी: 2 परिवारों में हुई खूनी झड़प, हुई 1 कि मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
मंडी। क्राइम डेस्क
फ़ाइल फ़ोटो: लिखित कार्य करते हुए पुलिस कर्मचारी

उपमंडल क्षेत्र करसोग में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी झड़प हुई। इस झड़क के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचना बृज लाल के रूप में हुई है। मामले को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल के बाग शलाणा में सोमवार सुबह करीब 9 बजे गोबर के ढेर पर झाड़ियां और कूड़ा फैंकने पर दो परिवारों में आपसी विवाद हो गया और नौबत झड़प तक पहुंच गई। बताया जा रहा है की इस दौरान बेलचा लगने से बृज लाल बेहोश होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 जिसकी सूचना थाना करसोग को दी गई। जिस पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों के बयान दर्ज कर बाग शलाणा के पांच व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पुलिस में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक बाग शलाणा के दपंती गोबर के ढेर के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झाड़ियां और कूड़ा बृजलाल के गोबर के ढेर के ऊपर फैंक दिया। जिस पर बृजलाल उनको समझाने के लिए गोबर के ढेर के पास गया और उक्त पति और पत्नी को गोबर के ढेर पर से झाडियां और कूड़ा हटाने को कहा। जिस पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौच कर बृज लाल के साथ लात और मुक्कों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उतने में परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आए।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बेलचे के वार से बृजलाल बेहोश होकर गिर गया। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देकर चले गए। इतने तक साथ ही मनरेगा के तहत रास्ते के काम में लगी औरतें भी मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के सदस्यों ने बृज लाल को सिविल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है ।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी