शिमला: गौशाला तोड़कर बनाया अपना शिकार, इलाके में है सनसनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा
फ़ाइल फ़ोटो: दक्षिण एशियाई भालो

कोटखाई की थरोला पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव शलमू में इन दिनों भालू ने आतंक मचा रखा है। भालू कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे ग्रामवासियों में भय का माहौल है। ग्रामवासियों का कहना है कि भालू का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि गौशाला को तोड़कर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले कल भालू ने शलमू में ब्रजेश्वर डेगटा की गौशाला में हमला बोलते हुए मवेशी को शिकार बना डाला, जबकि इससे पूर्व भालू 3-4 बार गौशाला तोड़कर 4 मवेशियों को शिकार बना चुका हैं। उन्होंने कहा कि थरोला पंचायत में भालू का आतंक इतना बढ़ गया है कि जनता को जान का भय सताने  लगा है।


उन्होंने कहा कि आए दिन भालू सेब की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है। थरोला पंचायत के निवासी ब्रजेश्वर ने कहा कि वन विभाग को भी इस बारे कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। ब्रजेश्वर डेगंटा, मनोज डेगंटा, प्रताप व राजेश ने उपमंडल अधिकारी नागरिक व डीएफओ ठियोग से आग्रह किया है कि वन विभाग की टीम बनाकर भालू को पकड़ा जाए ताकि लोग भयमुक्त माहौल में रह सकें।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले