मंडी: बुजुर्ग तांत्रिक ने तंत्र विद्या के बहाने महिला से किया बलत्कार, फरार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। सहयोगी संवाददाता

बल्ह उपमंडल में महिला ने तांत्रिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि तांत्रिक ने उसे अपने घर में 2 महीने 2 दिन रहने के लिए कहा। जिस पर परिजनों ने भी सहमति जताई।

10 जुलाई को प्रात: तांत्रिक ने उसे पानी पीने के लिए दिया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। तीसरी रात को भी तांत्रिक ने पानी पिलाया व फिर जबरदस्ती गलत काम किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सारी बात आपने पति को बताई। जिसके बाद महिला व उसका पति इस संबंध में शिकायत करने थाना पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक की उम्र 75 से 80 वर्ष है जोकि महिला के आरोप लगाने के उपरांत अपने ठिकाने से भूमिगत हो गया है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश भी दी लेकिन वह वहां पर नहीं मिला।

थाना प्रभारी रत्ती राजेश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम मौके पर गई थी, लेकिन आरोपी वहां पर नहीं मिला। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले