असम में दिखा भारत का एक लौता गोल्डन टाइगर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।

देश में बाघों की घटती संख्या को रोकने के लिए लागू की गई संरक्षण प्रणाली से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। इसी बीच असम (Assam) से एक अच्छी खबर आई है। यहां के काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) में देश का पहला और इकलौता गोल्डन टाइगर मिला है। इसका सुनहरे रंग को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर गोल्डन टाइगर (Golden Tiger) की तस्वीरें तेजी से वायरल (Viral Photos) हो रही हैं। इसे लोग टैबी टाइगर और स्ट्रॉबेरी टाइगर के नाम से भी बुला रहे हैं।
इस सुनहरे बाघ की तस्वीर मयुरेश हेंद्रे नाम के एक फोटोग्राफर ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के दौरान ली। टाइगर के शरीर पर लाल और भूरे रंग की पट्टियां है। जबकि पूरे शरीर का रंग गोल्डन है। इसी रंग की वजह से ये बंगाल टाइगर से अलग दिखता है क्योंकि उसके शरीर पर काली धारियां होती हैं। बाघ की इन खूबसूरत तस्वीरों को आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवां ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं। साथ ही फोटोग्राफर को ऐसी दुर्लभ तस्वीरें खींचने पर बधाई दी। 

फॉरेस्ट अधिकारी परवीन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा कि जींस में आए बदलाव की वजह से इसका रंग ऐसा हो सकता है, लेकिन ये बेहतरीन है और दुर्लभ भी क्योंकि आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है। परवीन ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि आमतौर पर यह दुनिया के किसी न किसी कोने में किसी चिड़ियाघर में देखने को मिल सकता है। मगर जंगल में सुनहरे टाइगर को खुलेआम घूमते देखना वाकई एक हैरतंगेज नजारा है। मालूम हो कि फोटोग्राफर मयुरेश ने भी तस्वीरों को अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया था। जहां से ये फोटोज वायरल हो गईं। लोग इसे एक दुर्लभ नजारा मान रहे हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

28 लाख की पेमेंट में थमा दी 25 लाख की रद्दी: कागज की गड्डी देख कारोबारी के उड़े होश, पुलिस ने भी नहीं की मदद

आज का शब्द: सौध और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'स्वप्न और सत्य'

First Look of Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, 280किमी/घंटे की रफ्तार का सपना साकार

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

Indian Navy: भावी खतरों का सामना कैसे? समुद्री चुनौतियों का जिक्र कर नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी ने दिया ये जवाब