कांगड़ा: फंदे से झूला सैनिक, सुसाइड नोट में रिश्तेदार को बताया मौत का जिम्मेदार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। ओमप्रकाश

जिला कांगड़ा के उपमंडल क्षेत्र देहरा के नैहरनपुखर के गांव कस्बा रोड में गुरुवार देर सायं करीब पांच बजे 31 वर्षीय सैनिक ने पेड़ से फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान इशान राणा पुत्र लाल सिंह निवासी बडूहू कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी भी हिमाचल पुलिस में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने एक रिश्तेदार को अपनी मौत का कारण बताया है। उधर, मामले की  सूचना मिलते ही डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा के नेतृत्त्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा।

मृतक सैनिक की जेब से दो हजार रुपए व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक सैनिक इशान राणा गुरुवार सुबह घर से किसी जरूरी काम को कहकर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो पीडि़त परिवार ने इसकी सूचना पुलिस व पंचायत प्रधान बीना देवी को दी। बताया जा रहा है कि इशान आसाम राइफल में मणिपुर में तैनात था। 23 फरवरी को वह छुट्टी आया था, लेकिन बाद में लॉकडाउन लागू होने के बाद वह वापस नहीं गया।

उसकी शादी पांच वर्ष पहले ही हुई थी व उसके दो बच्चे हैं। वही मृतक सैनिक की मां राजकुमारी ने बताया कि उनके बेटे को एक रिश्तेदार ने मरने पर मजबूर किया है। उधर, डीएसपी देहरा रणधीर सिंह राणा ने कहा कि पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

🚧🚨जम्मू ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरा व्यक्ति, टायर के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत

छत पर चल रहा लोगों का इलाज, अस्पताल में बिस्तरों की कमी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Apprentice Recruitment: यहां अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं नौकरियां, स्नातक और आईटीआई पास करें आवेदन

ऊना: ज़िला में एक ही साथ आए कोरोना के 24 नए मामले