सीएम जयराम कि कोविड-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। बता दें बुधवार को सीएम ऑफिस के उप-सचिव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। रिपोर्ट आते ही सीएम ने सचिवालय में प्रेस वार्ता समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सीधे अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवार के साथ छह दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं।

सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी होम क्वारंटीन कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएम जयराम ठाकुर, उनके परिवार और 30 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए हैं। इसकी रिपोर्ट देर रात आई। कोरोना सैंपल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री जेसी शर्मा, सलाहकार आरएन बत्ता, ओएसडी टू सीएम महेंद्र धर्माणी, राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, निजी अंगरक्षक व अन्य निजी स्टाफ के लिए हैं। पांच दिन बाद फिर से इनका टेस्ट होगा। देर रात सीएम कार्यालय में संक्रमित निकले उप सचिव के संपर्क में आए दो अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक सुन्नी और एक सेना अस्पताल जतोग का मामला पॉजिटिव है।

 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग