मंडी: शादी में शराब के नशे में धुत दूल्हा, दुल्हन ने भेजी वापस बारात

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। सुरेश कुमार



उपमंडल धर्मपुर की सजाओपीपलु पंचायत के एक गांव में दूल्हे को उस समय अपने ससुराल पक्ष से बैरंग लौटना पड़ा जब नशे की हालत में होने के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात बैरंग लौट आई। दूल्हा पक्ष से बड़ी धूमधाम से बारात निकली थी और उसके ससुराल वालों ने भी बारातियों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन जब दूल्हा लग्न मंडप में बैठने लगा तो नशे में होने के कारण झूमने लगा। यह सब देखकर लड़की के पक्ष वालों में कानाफूसी शुरू हो गई और होते-होते बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई।


लग्न बेदी में सात शृंगार करके बैठने के लिए तैयार दुल्हन ने स्वयं अपनी आंखों से मामले की सच्चाई को जानना चाहा तो दूल्हा नशे में झूम रहा था और उसकी हालत देखकर लड़की ने तत्काल उससे विवाह करने से इंकार कर दिया। दूल्हा पक्ष और लड़की की ओर से सभी ने लड़की को मनाने की कोशिश की लेकिन वह टस से बस नहीं हुई और निराश होकर दुल्हा पक्ष वालों को बारात वापस लौटानी पड़ी। चारों ओर दुल्हन के इस साहस की चर्चा है। बारातियों के अनुसार शादी लड़के और लड़की की आपसी सहमति से हो रही थी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया