Lahul-Spiti: बर्फ़बारी के चलते पलटी सूमो, 10 लोग हुए घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़

लाहुल स्पिति। योगेश बोध 



 जनजातीय जिला लाहौल के गोंदला में सोमवार को भारी बर्फबारी के बीच टाटा सूमो सड़क से नीचे जा लुढ़की। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस की टीम ने रैस्क्यू कर उपचार के लिए केलांग व कुल्लू पहुंचाया। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को भारी बर्फबारी के बीच उदयपुर की तरफ  से एक टाटा सूमो (नं. एच.पी. 01 के 5659) जिसमें 10 लोग सवार थे, कुल्लू की तरफ  आ रही थी।


 इस दौरान जैसे ही सूमो गोंदला के समीप पहुंची तो बर्फ  में फिसल कर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना केलांग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. केलांग टीम सहित भारी बर्फबारी के बीच घटना स्थल की तरफ  रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू आप्रेशन शुरू किया।


पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल हुए 10 लोगों में से 6 को उपचार के लिए केलांग अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 4 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कुल्लू शिफ्ट किया गया है। केलांग में रविवार देर रात से ही भारी हिमपात का दौर चल रहा है। ऐसे में केलांग में आधा फुट से अधिक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम को भी 4 गुणा 4 गाड़ी का इस्तेमाल कर जहां घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा, वहीं घायलों को बर्फबारी के बीच पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत कर रैस्क्यू किया। उधर, एस.पी. लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि उक्त सड़क हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में यह पता चला है कि सड़क पर बर्फ  जमी होने के कारण वाहन अचानक फिसल गया और खाई में जा गिरा। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत