Lahul Spiti: 1 फुट सफ़ेद चादर रोहतांग क्षेत्र में बिछी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

लाहुल स्पिति। ब्यूरो



रोहतांग दर्रे सहित बारालाचा दर्रे में 1 फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि जिला मुख्यालय केलांग में भी 3 इंच बर्फ  गिरी है। समस्त लाहौल-स्पीति में बर्फ  के फाहे गिर रहे हंै, जबकि मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों सोलंग, फातरु, अंजनि महादेव, पलचान, कोठी व गुलाबा में भी 2 से 6 इंच तक बर्फबारी हुई है। अटल टनल के साऊथ पोर्टल मनाली की ओर आधा फुट, जबकि लाहौल की ओर नॉर्थ पोर्टल व कोकसर में भी आधा फुट बर्फ  गिरी है। दारचा घाटी में भी आधा फुट से लगभग हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर हुए हिमपात से घाटी के बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। उन्हें आने वाले दिनों में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद बढ़ गई है। बर्फबारी को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह जाने वाले वाहनों को स्तींगरी में रोक दिया है, जबकि मनाली से केलांग अटल टनल के रास्ते जुड़ा हुआ है। शिंकुला होते हुए जांस्कर घाटी का भी लाहौल से संपर्क कट गया है।


सोमवार सुबह लगभग 3 बजे कुछेक वाहन केलांग से लेह रवाना हुए लेकिन दोपहर के समय लेह गए 2 वाहनों को बर्फबारी अधिक होने के कारण पटसेउ से वापस लौटना पड़ा है। अटल टनल बनने से अब रोहतांग दर्रे का खौफ खत्म हो गया है। बर्फ  पडऩे के बाद भी जिला मुख्यालय केलांग अटल टनल द्वारा मनाली से जुड़ा हुआ है। तांदी-संसारी मार्ग पर पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू है। दूसरी ओर बारालाचा, लाचुंगका व तांगलांगला में बर्फबारी हो रही है। एस.डी.एम. केलांग राजेश भंडारी ने बताया कि लेह मार्ग सहित दारचा, शिंकुला व पद्दुम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन सभी परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है। एस.पी. लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि बर्फबारी को देखते हुए पुलिस ने स्तींगरी में नाका लगा दिया है। उन्होंने लेह जाने वालों से आग्रह किया है कि मौसम साफ  होने तक कोई जोखिम न उठाएं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत