केंद्रीय विश्वविद्यालय देरी को लेकर हुए नाराज़ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

धर्मशाला। सहयोगी संवाददाता



 केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस निर्मित करने के सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। इस बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन से भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े।


 केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली से विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी की समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए हमें मिलकर प्रयास और नए विचार तथा नई सोच के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को सामाजिक दूरी तथा मास्क के प्रयोग के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने संतोष जताया कि कांगड़ा जिला मेें कोविड-19 महामारी का नियंत्रित करने एवं इसकी रोकथाम के लिए समय पर उचित कदम उठाए गए हैं। 


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान तथा हिम केयर योजना का सुचारू क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लोगों को इस योजना के लाभ बारे भी विस्तार से जानकारी प्रदान की जाए ताकि किसी भी गरीब तथा निर्धन व्यक्ति को उपचार से वंचित नहीं रहना पड़े।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी