अब तकनीकी कि मदद से कटेगा यातायात नियम कि अवहेलना करने वालों का चालान

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। संवाद सूत्र



प्रदेश के कांगड़ा ज़िला मुख्यालय में शुक्रवार से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से कटेगा। शहीद स्मारक के समीप स्थापित किए गए इस सिस्टम को शुक्रवार से शुरु कर दिया जाएगा। इसके तहत ओवर स्पीड, ट्रिप्पल राईडिंग सहित अन्य यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों का चालान ऑटोमेटिक अत्याधुनिक इस सिस्टम से कटेगा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए कांगड़ा पुलिस ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिक तौर पर धर्मशाला में स्थापित किया है। वहीं आने वाले समय में इस सिस्टम को अन्य स्थानों पर भी स्थापित किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश पुलिस द्वारा सभी जिलों में इस आईटीएमएस प्रोजेक्ट को स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसी के तहत प्रदेश भर के जिलों के प्रमुख स्थान पर अभी इन सिस्टम को स्थापित किया जा रहा है। धर्मशाला में इस सिस्टम को इस वर्ष की शुरुआत में ही स्थापित किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह शुरु नहीं हो पाया था। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि शहर में आईटीएमएस प्रोजेक्ट स्थापित किया गया है। यह सिस्टम 6 नवम्बर से व्यवहारिक तौर पर कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने की बात कही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत