पुलिस सिपाही भर्ती के एग्जाम में इस बार होगा मोबाइल जैमर का उपयोग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।

हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1300 से ज्यादा पदों के लिए होने वाली भर्ती में इस बार भी लिखित परीक्षा के दौरान जैमर लगाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार भी लिखित परीक्षा में 50 हजार से ज्यादा युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे में पिछली भर्ती के दौरान हुई चूक का अभी से अध्ययन किया जा रहा है। साल 2019 की भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा में कई ऐसे लोगों को पकड़ा गया था, जो फोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से हाइटेक नकल करने का प्रयास कर रहे थे। मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। परीक्षा में हाइटेक निकल की बात सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।






विपक्ष ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए तो सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अलावा सभी विभागों में होने वाली बड़ी भर्ती के दौरान जैमर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने दोबारा हुई लिखित भर्ती परीक्षा के दौरान जैमर का प्रयोग किया था। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में कंडक्टर भर्ती के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल और व्हाट्सएप के जरिये पेपर बाहर भेजने की घटना सामने आने के बाद मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती को फुलप्रूफ रखने को अभी से शुरू कर दिया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार के उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से अभी से संपर्क किया जा रहा है ताकि लिखित परीक्षा के दौरान पर्याप्त संख्या में जैमर उपलब्ध हो सके।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत