दर्दनाक हादसा: शादी का सामान छोड़ घर जा रही जीप गिरी खाई में, चालक कि मौत

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। संवाद सूत्र



उपमंडल शिलाई के कांडो लानी के पास एक जीप के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चन्द्र मोहन निवासी शिलाई अपनी जीप में शादी का सामान लेकर बाम्बल गया हुआ था। वापस आते समय कांडो लानी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।


हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए थे तथा गाड़ी 2 हिस्सों में बंट गई थी। इसके बाद शिलाई पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध