हमीरपुर: लुटेरी बहु व 2 बच्चों कि माँ 15 लाख कैश व 5 लाख का सोना लेकर भागी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। क्राइम डेस्क



हमीरपुर  जिले में उपमंडल की ग्राम पंचायत पट्टा की रहने वाली 2 बच्चों की मां करीब 5 लाख का सोना और 15 लाख की नकदी लेकर घर से फरार  हो गई है. पति की दिव्यांगता का फायदा उठाकर महिला भाग गई है. पीड़ित पति प्रताप सिंह ने बताया कि वह बद्दी में फैक्टरी में काम करता है और घर में पत्नी मंजू देवी, 18 व 14 साल के 2 बेटे और बूढ़े माता-पिता रहते हैं.


लॉकडाउन की वजह से छूटी नौकरी

प्रताप ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह पिछले करीब 2 माह से घर पर ही है. उसने बताया कि घर में मकान का काम लगाना था जिसके लिए बैंक से करीब 15 लाख रुपए निकालकर ट्रंक में रखे थे. इसी बीच 12 नवंबर को उसकी पत्नी गले में दर्द होने की बात कहकर दवाई लेने पट्टा के लिए सुबह करीब 8 बजे चली गई. शाम तक जब वह घर वापस नहीं आई तो उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद था.

तलाश के बाद पता नहीं चला
प्रताप ने पत्नी की सभी जगहों पर तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो अगले दिन 13 नवंबर को पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवा दी. पीड़ित ने बताया कि घर के संदूक में मकान बनाने के लिए रखे करीब 15 लाख रुपए, बैंक की पासबुकें और करीब 5 लाख के सोने के गहने गायब थे और वर्तमान में उनके पास जेब खर्च के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं. क्योंकि घर में पैसों इत्यादि का हिसाब उसकी पत्नी ही रखती थी और 18 साल की पूरी की पूरी कमाई को लेकर फरार हो गई है.

बाजार से फोन भी उधार खरीदा
पीड़ित ने बताया कि शिकायत के कई दिन बीत जाने पर अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है. उसने बताया कि अगले दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी पट्टा बाजार से मोबाइल की दुकान से साढ़े 6,000 रुपए का मोबाइल फोन उधार ले गई है, जिसका आईएमईआई नम्बर उसने भोरंज पुलिस को भी दे दिया है.

क्या बोली पुलिस
इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि महिला के घर से कहीं चले जाने की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर महिला की तलाश कर रही है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत