Kullu:चालान होने पर वकील को महिला थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, लाईसेंस 3 महीने को ससपेंड

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कुल्लू। रुचिका

फ़ाइल फ़ोटो


महिला थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी वकील चुनेश्वर ठाकुर का ड्राइविंग लाइसैंस 3 महीने के लिए सस्पैंड कर दिया गया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि 15 नवम्बर की रात को आरोपी वकील का 61.8 एमजी/100 एमएल शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत चालान किया गया था। चालान में सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशानुसार चालक का ड्राइविंग लाइसैंस रजिस्ट्रिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी कम एसडीएम कुल्लू ने नियमानुसार 3 महीने के लिए सस्पैंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि इस दौरान आरोपी द्वारा किसी व्हीकल को चलाना अदालत के निर्देशों की अवहेलना होगी। 


बता दें कि वकील के खिलाफ पुलिस ने घटना वाली रात पुलिस एक्ट की धारा 118 में कार्रवाई करने के साथ भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मुकद्दमा भी दर्ज किया है। वकील को पुलिस ने हवालात में भी रखा। अब इसी मसले पर वकीलों और पुलिस विभाग में ठन गई है। वकीलों की ओर से पुलिस के खिलाफ धरने-प्रदर्शन जारी हैं। अब आरोपी वकील का ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 महीने के लिए सस्पैंड कर दिया गया है।
 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत