हिमाचल के कई क्षेत्रों हुई शुरू बर्फ़बारी, पड़ा आवाजाही में प्रभाव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। डेस्क

शिमला और मनाली पर्यटनों स्थलों में ताजा हिमपात हुआ है। शिमला की जाखू चोटी के अलावा कुफरी, नारकंडा, खड़ा पत्थर और देहा में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला को रामपुर रिकांगपिओ से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-5 बर्फबारी के बाद नारकंडा के पास बंद हो गया है।

ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन ठहर गया है। बारिश व बर्फबारी के बाद दो नेशनल हाइवे समेत करीब चार दर्जन सड़क मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं।

ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड में पैदल ही अपने गंतव्य की ओर सफर करना पड़ रहा है। औट-आनी-सैंज हाईवे-305 का करीब 20 किलोमीटर मार्ग बर्फ से लकदक हो गया है।

मंडी जिले की सराज घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में पिछले चार दिनों से बर्फबारी व बारिश लगातार जारी है।पहाड़ों के साथ अब निचले ग्रामीण इलाके भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में 10 सेंटीमीटर, सोलंगनाला 45 सेंटीमीटर, साउथ पोर्टल 120 सेंटीमीटर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 70 सेंटीमीटर, कोकसर में 60 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा में 150 सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा में 45 सेंटीमीटर, बिजली महादेव में 10 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।

इसके साथ ही बर्फबारी से जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में बिजली समेत कई पेयजल स्कीमें प्रभावित हो गई हैं।

शीतलहर के बीच पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।



वहीं बर्फबारी से सेब के पौधों में प्रूनिंग न होने के चलते भी पौधों को नुकसान पहुंचा है।

सेब की टहनियां बर्फ के वजन से टूट गई हैं। घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लोग अपने घरों में ही दुबक गए हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत