Hamirpur: 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 6 में हटाई पाबंदियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो





 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला की चार ग्राम पंचायतों के चार वार्डों के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जबकि, पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए 6 ग्राम पंचायतों के 6 वार्डों के कुछ मकानों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है।  जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


   पहले आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 2 गांव डुग्घा खुर्द में सिर्फ सिम्मर सिंह का घर, ग्राम पंचायत नाडसीं के वार्ड नंबर 1 गांव ककडियार में देशराज और रमेश चंद के घर, ग्राम पंचायत दरीं के वार्ड नंबर 3 गांव डमूई में रामआसरा का घर और ग्राम पंचायत गवारडू के वार्ड नंबर 3 गांव लोहाखर में मीना कुमारी, देवेंद्र सिंह तथा रणवीर सिंह के घर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।


  जिलाधीश की ओर से जारी अन्य आदेशों के अनुसार बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के वार्ड नंबर 6, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत अमरोह के वार्ड नंबर 4, ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के वार्ड नंबर 3, नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 4 और भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत लगमनवीं के वार्ड नंबर 5 के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत गवारडू के वार्ड नंबर 3 गांव लोहाखर में विजय कुमार के घर को भी कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश ने बताया कि इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इनमें कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया