किसानों को दें शिवा परियोजना की जानकारी : महेंद्र सिंह

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।

जलशक्ति, उद्यान, राजस्व और सैनिक कल्याण मंत्री ने सुजानपुर में लिया जायजा



 जलशक्ति, उद्यान, राजस्व और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को व्यास नदी के साथ लगते विकास खंड बमसन और सुजानपुर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके वहां उद्यान विभाग की एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत फल पौधारोपण की संभावनाओं का जायजा लिया।

  उन्होंने बमसन की ग्राम पंचायत खनौली के सचूही तारपोल और चौक गांव, सुजानपुर की ग्राम पंचायत के खैरी, ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के पुआड़ तथा ग्राम पंचायत कुडाना के बाहडू और बैरी गांवों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय कृषकों से एचपी शिवा परियोजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत हर गांव में फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी जमीन से झाडिय़ां इत्यादि हटाकर खेतों को साफ करने वाले किसानों को शिवा परियोजना के अंतर्गत तुरंत लाभान्वित किया जाएगा।  ऐसे किसानों को उच्च क्वालिटी के फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। गड्ढों की खुदाई, बाड़बंदी, टपक सिंचाई योजना, गोबर की खाद तैयार करने और अन्य आवश्यक कार्यों का सारा खर्चा सरकार वहन करेगी।

  महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस परियोजना के तहत सुजानपुर खंड के गांव भलेउ और बमसन खंड के गांव केहडरू खंड में अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के साथ दो क्लस्टरों में इसी वर्ष 25000 फलदार पौधों का रोपण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। उद्यान मंत्री ने भलेउ कलस्टर में रोपित 25000 अमरुद के पौधों का निरीक्षण भी किया।

 उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को संधोल पुल से लेकर सुजानपुर पुल तक व्यास नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन के मालिकों को एचपी शिवा परियोजना की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा उन्हें इससे जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से एचपी शिवा परियोजना के तहत मंडी जिले के धर्मपुर और गोपालपुर तथा बिलासपुर जिले के क्लस्टरों में लगाए गए पौधों के अवलोकन के लिए इन क्षेत्रों का भ्रमण करने की अपील भी की। इस अवसर पर सुजानपुर की एसडीएम शिल्पी बेक्टा, उद्यान विभाग के कार्यकारी उपनिदेशक गोपाल सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत