मंडी: दुःख दायक: कॉन्स्टेबल मनोज कुमार कि बेटी का हुआ निधन, मौत कि वजह ये...

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। नेटवर्क



 हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले में बहुचर्चित हेडकॉस्टेबल मनोज ठाकुर (Manoj Thakur) की नौ साल की बेटी का निधन हुआ है. वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी. मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज (Nerchowk Medical College) में नौ साल की मासूम की मौत हुई है. मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस जीवानंद चौहान (Jeevanand Chauhan) ने मौत की पुष्टि की है. बता दें कि मनोज ठाकुर की तीन बेटियां हैं, जिनसे में एक का दुखद निधन हो गया. मनोज सरकाघाट के कठोगन से संबंध रखते हैं.


क्या बोले डॉक्टर

एमएस जीवानंद चौहान के अनुसार, बच्ची पहले से ही बीमारी से जूझ रही थी. उसका हर महीने खून बदला जाता था. बीमारी के चलते ही उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था. बच्ची को अनीमिया और सांस लेने में भी परेशानी थी.
कोरोना टेस्ट में निकली नेगेटिव
नौ साल की मासूम का कोरोना टेस्ट भी लिया गया है. एमएस जीवानंद चौहान ने बताया कि रेपिड टेस्टिंग में बेटी के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दूसरी जांच के लिए भी सैंपल लिया गया है.
कविता गायन से फेमस हुए थे मनोज
बता दें कि हिमाचल पुलिस के जवान मनोज ठाकुर एक कविता गायन के चलते फेमस हुए थे. उनकी पाकिस्तान को लेकर पेश की गई एक कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा, कोरोना काल में उनका एक वीडियो ‘लट्ठ तो बजेगा, लेकिन कोरोना नहीं होगा’ भी वायरस हुआ था. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. वीडियो में वह लट्ठ को सेनेटाइज करते हुए नजर आए थे.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत