दर्दनाक हादसा:अनियंत्रित होकर 600 मीटर खाईं में गिरी गाड़ी, 3 की मौत और एक घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। अमन खांगटा


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां गहरी खाई में एक पिकअप गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जुन्गा क्षेत्र के डुब्लू इलाके में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. कहा जा रहा है कि सड़क से लुढ़कर गाड़ी करीब 600 मीटर नीचे खाईं में जा गिरी. वहीं, घायल सड़क से 50 मीटर नीचे पड़ा मिला. तड़के पौने चार बजे पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली थी. एएसपी प्रवीर ठाकुर (ASP Praveer Thakur) ने सड़क हादसे की पुष्टि की है.

बता दें कि कल ही हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट (Sarkaghat) क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक (Ex Army men) की मौत हो गई थी. हादसा देर रात हुआ था. सरकाघाट के चोलथरा पंचायत के हयोड मोड़ पर देर रात के करीब 11.30 बजे मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हो गई थी. हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी.

राहगीर ने देखा
दरअसल, ग्रेयोह गांव के प्रीतम चन्द ने बताया कि गत रात्रि जब वह अपनी निजी गाड़ी में हमीरपुर से घर जा रहा था तो उसने हयोड मोड़ के पास नीचे मारुति कार को दुर्घटनाग्रस्त हुए देखा. जब वह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के पास पंहुचा तो एक व्यक्ति को कार के नीचे दबे हुए देखा. उसने तत्काल पंचायत प्रधान चोलथरा पवन ठाकुर को फोन पर दुर्घटना की सूचना दी और प्रधान भी तत्काल वहां पंहुच गया. प्रीतमचंद की सहायता से गाड़ी के नीचे दबे हुए व्यक्ति को निकाला और देखा कि कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

प्रधान ने दी पुलिस को सूचना
पंचायत प्रधान ने सरकाघाट पुलिस को घटना बारे सूचना दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. दुर्घनाग्रस्त गाड़ी के चालक की पहचान विकी पुत्र जैशीराम (41) गांव बैहल कोठी डाकघर बसंतपुर तहसील सरकाघाट के रूप में हुई थी.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध