TRP स्कैम के चलते नही हुए गिरफ्तार, अन्य मामले में हुई बिना वारंट कि गिरफ्तारी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो



रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मई 2018 के मामले में गिरफ्तार किया है. रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी और अलग-अलग कंपनियों के दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है.


दरअसल, मुंबई के एक 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक ने अपने सुसाइड नोट में तीन लोगों का नाम दिया था. 5 मई 2018 को नाइक और उसकी मां ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली थी. वहीं जिन तीन लोगों का नाम सुसाइड नोट में था उनमें अर्नब गोस्वामी का नाम भी शामिल था. इसके अलावा फिरोज शेख और नीतीश सारडा का नाम था.

 

सुसाइड नोट के मुताबिक, तीनों ने नाइक को अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए अपने पेशेवर डिजाइनर के रूप में कमीशन दिया था लेकिन उन्हें लगभग 5.40 करोड़ रुपये की कुल राशि का भुगतान नहीं किया गया. जिसके बाद 2018 में नाइक ने अपने अलीबाग फार्महाउस पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके अलावा 83 वर्षीय उनकी मां कुमुद भी मृत पाई गईं.


Inteरियर डिजाइनर की कॉनकॉर्ड कंपनी ने रिपब्लिक टीवी के गोस्वामी, iCastx के फिरोज शेख और स्मार्टवर्क के नीतीश सारडा के लिए काम किया था. सुसाइड नोट के मुताबिक अर्नब गोस्वामी पर बॉम्बे डाइंग कंपाउंड के अंदर स्टूडियो के काम के लिए 83 लाख रुपये, फिरोज शेख पर 4 करोड़ रुपये और नीतीश सारडा पर 55 लाख रुपये का बकाया था.



समन की आवश्यकता नहीं

हालांकि किसी को कोई समन जारी नहीं किया गया था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार समन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मामला बहुत गंभीर था. पुलिस ने कहा कि उनके पास तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और इसलिए बिना समन के सीधे गिरफ्तारी हो सकती है.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया