Karva Chauth 2020: आज एक घंटा है करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त, ये योग बना रहे हैं इस दिन को शुभ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। करवा चौथ स्पेशल



करवा चौथ पर बुधवार को महिलाएं अटल सुहाग की कामना कर व्रत रखेंगी। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेंगी। इस दिन अमृत-सर्वसिद्धि सर्वार्थ योग संग बुधवार का संयोग भगवान गणेश की खास कृपा बरसाएगा। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी सुबह 3:24 बजे लग जाएगी। दूसरे दिन 5 नवंबर को सुबह 5:14 बजे तक रहेगी।


 ज्योतिषाचार्य ब्रह्मदेव शुक्ला के मुताबिक इस बार चतुर्थी बुधवार को पड़ने से भगवान गणेश की अर्चना करने से लाभ होगा। महिलाएं इस दिन अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखती हैं। मनवांछित पति पाने की कामना में कुंवारी लड़कियां भी व्रत रखती हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं। राशि के स्वामी शुक्र और बुध हैं। इसलिये बुधवार को दिनभर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।


पूजा विधि

सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत रखने का संकल्प लें। फल, मिठाई, सेवईं व पूड़ी की सरगी ले व्रत शुरू करें। 

भगवान शिव के परिवार की पूजा करें। भगवान गणेश जी को पीले फूलों की माला और लड्डू का भोग लगाएं। शिव पार्वती को बेलपत्र व शृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। 

मिट्टी के करवे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं। पीतल के करवे में पूड़ी व मिठाई रखें। ढक्कन पर चावल रखकर दीपक जलाएं। 

पूजा अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनें। चंद्रमा को अर्घ्य दे परिक्रमा करें।  


01 घंटा 18 मिनट का मुहूर्त शुभ 

3:24 बजे बुधवार को सुबह यानी आज लग जाएगी चतुर्थी



पूजा समय शाम - शाम 6:04 से रात 7:19

पूजा का मुहूर्त 


8:12 बजे होगा चंद्रोदय होगा

6:35 सुबह से 8:12 रात तक व्रत  


 मेहंदी लगवाने की कीमतें भी दो से चार गुना बढ़ गईं। मेहंदी आर्टिस्ट गोपाल ने बताया कि घर की बुकिंग अधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम लोग बाजार में हैं। घर पर बुलाकर मेहंदी लगवाने वालों की संख्या अधिक है। बुधवार को भी मेहंदी लगवाने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आएगी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत