मंडी:गड्ढों से बचने के चक्कर में परिवहन मंत्री की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। रजनीश ठाकुर



हिमाचल प्रदेश के मंडी  जिला में सड़कों की दयनीय हालत अब हादसों का कारण बनती जा रही है. सड़क पर पड़े गड्ढों को बचाने के चक्कर में परिवहन मंत्री की सरकारी गाड़ी 

 और स्कूटी  के बीच टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार युवक को चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती किया गया है.


चक्कर के पास हादसा

जानकारी के अनुसार, परिवहन मंत्री की सेकेंड व्हीकल मंडी की तरफ आ रही थी. चक्कर नामक स्थान के पास सड़क पर पड़े भारी भरकम गड्ढों से गाड़ी को बचाने के लिए चालक ने गाड़ी को इधर से उधर घुमाकर निकालने की कोशिश की. वहीं मंडी की तरफ से स्कूटी पर आ रहे युवक ने भी कुछ ऐसा ही किया. इतने में दोनों के बीच टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार को चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि मंत्री की सेकेंड व्हीकल का चालक हादसे के बाद मौके से गाड़ी लेकर निकल गया, लेकिन बाद में पुलिस के बुलाने पर वापिस भी आ गया.

समझौते की कोशिश
ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो रहा है. वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है

जिला में सड़कों की हालत दयनीय
बता दें कि सीएम के गृह जिला में सड़कों की हालत काफी खराब है. खासकर जिला से होकर गुजरने वाले चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की काफी लंबे समय से दुर्गति हुई पड़ी है. यहां फोरलेन का निर्माण कार्य चला हुआ है, जिस कारण हाईवे की दशा को सुधारने की जहमत नहीं उठाई जा रही. अधिकतर स्थान ऐसे हैं, जहां हाइवे की बदहाली के कारण हादसों का अंदेशा बना रहता है और मौजूदा हादसा इसी को बानगी है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत