Palampur:पहाड़ी भाषा में जल्द दिखेगा क्राइम पेट्रोल का एपिसोड

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा/ पालमपुर। संवाद सूत्र



हिमाचली कलाकारों के साथ हिमाचली धरोहर व संस्कृति को बॉलीवुड तक पहुंचाया जाएगा इसी कड़ी में क्राइम पेट्रोल का एक एपिसोड हिमाचली भाषा में हिमाचली कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी बॉलीवुड सिंगर व अभिनेता दीपक सोनी तथा अभिनेत्री अनामिका सिल्फ ने पालमपुर में पत्रकार वार्ता में दी। हिमाचल से संबंधित इन दोनों कलाकारों ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है परंतु उपयुक्त मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण ऐसी प्रतिभाएं अच्छा अवसर प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के स्थापित कलाकार भी आगे आएं तथा हिमाचली प्रतिभाओं को प्राथमिकता के साथ अपने वीडियो शूट में स्थान दें ताकि इन प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि मुंबई में हिमाचल एकता मंच के माध्यम से हिमाचली यों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है तथा लगभग 2 दर्जन से अधिक हिमाचली कलाकारों को मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिलाने में हिमाचल एकता मंच सफल हुआ है।


उन्होंने कहा कि उनका ध्येय हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को उभारना, हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित करना व हिमाचल की प्रतिभा को उभारना है। इस अवसर पर में हिमाचल पंचायत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भाऊ, हिमाचल एकता मंच मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, सर्व समाज जनहित मंच के प्रतिनिधि, लंबरदार संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राणा, सीरियल के आयोजक संसार शर्मा व बालमुकुंद प्रधान भी उपस्थित रहे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत