कुल्लू: डिस्कवरी चैनल का सदस्य बनकर लोगों से ठगता था पैसे, गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। क्राइम डेस्क



 कुल्लू में पुलिस ने डिस्कवरी चैनल का अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। इसने मनाली में एक डिलीवरी बॉय से 30 हजार रुपये की ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के नाडिया का आरोपी सौरव मित्रा साइबर क्राइम का मास्टर है। आरोपी ने बिहार में एक लड़के के साथ 8 लाख रुपये की ठगी की है।


वह अपने आपको डिस्कवरी चैनल का कर्मचारी बताकर ठगी करता था। बिहार के गया में भी एक व्यक्ति के साथ ठगी की है। किन्नौर के भी कुछ लोगों के साथ 4.5 लाख की ठगी की है। आरोपी मनाली में 10, 000 रुपये महीना किराये पर रहा रहा था और लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहा था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस आम जनता से से आग्रह किया है कि अगर इस तरह का फ्रॉड कहीं भी हुआ है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आरोपी से एक गाड़ी, छह सिम कार्ड, दो मोबाइल, पेन ड्राइव, छह पासबुक, तीन एटीएम भी बरामद हुए हैं। मामले की जांच चल रही है। इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया