शिमला:शादियों में सिर्फ 50 मेहमानों कि इजाज़त, कर्फ्यू अब रात्रि 9 बजे से

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने के लिए 23 नवंबर को कैबिनेट बैठक में लिए निर्णय एक हफ्ते के भीतर ही सरकार ने फिर बदल दिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नए फैसलों के तहत अब सभी सरकारी कर्मचारी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पांच दिन कार्यालय में और छठे दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगेगा, जो पहले रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक था। वहीं प्रदेश में समय-समय पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।


सीएम ने शनिवार को शिमला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सीएमओ और मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा अधीक्षकों को बैठक में उक्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सामाजिक समारोहों विवाह आदि में लोगों की लापरवाही से कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसलिए ऐसे समारोहों में अब लोगों की संख्या 200 या 100 नहीं, बल्कि 50 रहेगी।

सभी राजनीतिक समारोह वर्चुअली होंगे, जिनमें उपस्थिति नियमानुसार होगी। सीएम ने कहा कि कोरोना मरीजों के अधिक मामलों वाले स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र परीक्षण और कोरोना मरीजों की ट्रेसिंग सुविधा के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को संबंधित जिलों के कोविड सेंटरों में बिस्तर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने भी कई सुझाव दिए। वहीं, मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि कोरोना मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

हिमाचल में जल्दी होगा प्री फैब्रिकेटिड केंद्रों का निर्माण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य में प्री-फैब्रिकेटिड कोविड केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य को सात ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं। उन्होंने उपायुक्तों को इन्हें स्थापित करने के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कोविड वार्ड के प्रभारी के रूप में एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करके अस्पतालों में फुलप्रूफ व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया है।


सीएम ने उपायुक्तों को कोविड रोगियों के परीक्षण और उपचार के लिए निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को भी शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन के तहत रह रहे एसिंप्टोमेटिक रोगियों के उपचार के लिए उचित प्रोटोकॉल अपनाया जाना चाहिए। इन रोगियों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध की जाए, जिससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा की नियमित निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक वार्ड के कम से कम तीन राउंड सुनिश्चित करें।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत