शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। अमन खांगटा



बिहार चुनावों के परिणामों पर हिमाचल कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि चुनाव प्रणाली पर उंगलियां उठ रही है। क्योंकि एग्जिट पोल झूठे सिद्ध हुए। मतगणना नाटकीय ढंग से हुई। 1 से 2 बजे तक चुनाव घोषित होने चाहिए थे जो रात तक चले। 2 जगह कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवारों को हारा हुआ घोषित किया गया। ये सारी बातें उनके गले से नहीं उतर रही है। एनडीए के चेहरे नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर पर आई वह मुख्यमंत्री बनेंगे जबकि पहले नंबर की पार्टी विपक्ष में बैठेगी। देश में जनमत को चुराने का प्रयास लोकतंत्र के लिए घातक है।


कोरोना पर बोले राठ़ौर


राठ़ौर ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर सरकार को निशाने पर लिया। राठौर ने कहा कि अस्पतालों में रखने तक की जगह नहीं बची है। सरकार ने बिना इंतजामों के स्कूल खोले औऱ अब शिक्षक-छात्रों के संक्रमित आने पर फिर संस्थान बंद कर दिए गए। ये पलटू सरकार जल्द से जल्द कोरोना केयर सेंटर दोबारा स्थापित करे। मुख्यमंत्री जयराम मोदी सरकार के फरमानों को बिना सोचे समझे लागू कर रही है। प्रदेश की जनत को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। जनमंच कार्यक्रमों में भी कोरोना के नियमों को पालन नहीं हो रहा। महंगाई चरम पर है औऱ सरकार अपने मज़े में है। 12 तारिख को प्रदेश कांग्रेस महंगाई को लेकर प्रदर्शन करेगी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

 



 





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत