हमीरपुर: रैपिड एंटीजन टैस्ट में 8 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव, नेरचौक में एक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट में 8 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिला भर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 104 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल भोरंज में 40 वर्षीय व्यक्ति और मेडिकल कालेज अस्पताल में 26 वर्षीय महिला पॉजीटिव पाई गई है। इनके अलावा हिमुडा कालोनी सलासी का 18 वर्षीय युवक और 48 वर्षीय महिला, हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 शिवनगर का 32 वर्षीय व्यक्ति, ईसीएचएस हमीरपुर का 54 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव मकटेरी का 47 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के गांव ठारन शहतली का 31 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव निकला है।

  डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि कोविड अस्पताल नेरचौक में दाखिल भोरंज के खरवाड़ क्षेत्र के गांव कारहा के 56 वर्षीय व्यक्ति का शुक्रवार को देहांत हो गया।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया