कांगड़ा:पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे के कारोबारियों का हुआ ऐसे पर्दाफाश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कांगड़ा। क्राइम डेस्क



नशे का गढ़ कहे जाने वाले मण्ड इलाके इंदौरा में एक बार फिर से पुलिस  को घर के अंदर छापेमारी के दौरान बड़ी सफ़लता हासिल हुई है. पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने अपने SDPO अशोक रत्न के साथ देर रात को एक घर में छापेमारी कर छन्नी वैली में नशे के मुख्य तस्कर धरमिंदर उर्फ गोविंदा सपुत्र सुरजन सिंह के घर पर दबिश दिए जाने पर उसके घर से 259 ग्राम हेरोईन, 1091 नशीले कैप्सूल, 5 ग्राम सोने के गहने और 14 लाख 50 हजार रुपए की नगदी पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है.


इससे पहले देर शाम को दो लोगों से डमटाल पुलिस द्वारा एक नाके के दौरान सागर शर्मा पुत्र सुरिंदर शर्मा वासी ढांगू पीर पठानकोट और सन्नी उर्फ लीठा सपुत्र सुरजा निवासी छन्नी वैली जो कि सेंट्रो कार से 7.13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी. उसकी  निशानदेही पर पुलिस छन्नी वैली निवासी गोविंदा के घर पर रेड की तो मौके से रात के अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों पति पत्नी गोबिंदा और मोनिका मौके से फरार हो गये, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पर मौजूद उनकी माता को गिरफ्तार कर लिया है.


पकड़ी गई नशे की खेप की बाजारी कीमत लाखों रुपए से ऊपर बताई जा रही है. SDPO अशोक रत्न ने बताया कि गोविंदा व उसकी पत्नी को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें बना कर तलाश शुरू कर दी गई है और ये आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत