शिमला:कोरोना संक्रमित कि हस्पताल में मौत के बाद हुआ हंगामा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। अमन खांगटा



कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद आए दिन अस्पतालों में हंगामे हो रहे हैं। रविवार सुबह आईजीएमसी में भी एक तीमारदार ने हंगामा किया। वहीं तीमारदार गेट के पास धरने पर ही बैठ गया। तीमारदार का आरोप था कि कोरोना संक्रमित उसकी पत्नी की आइसोलेशन में सुबह 6 बजे के करीब मौत हो गई थी लेकिन डॉक्टरों ने समय से उन्हें मौत की सूचना नहीं दी। डॉक्टरों ने 10 बजे महिला के मौत की सूचना दी। तीमादार का यह भी आरोप था कि आईजीएमसी  में कोरोना संक्रमितों के साथ काफी लापरवाही बरती जाती है। महिला की मौत जब सुबह हो गई थी तो तीमारदार से जानकारी क्यों छुपाई गई। इसी बात को लेकर हंगामा इतना हुआ कि बाद में पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर आकर मामले को शांत करवाया।

एक के बाद एक सवालों के घेरे में आ रहा अस्पताल प्रशासन

सवाल तो यह है कि अस्पतालों में बार-बार क्यों तीमारदरों द्वारा आरोप लगाए जाते हैं। अस्पताल प्रशासन एक के बाद एक सवालों के घेरे में आ रहा है। शिमला में आईजीएमसी में 95 के करीब कोरोना के मरीज भर्ती हैं, ऐसे में यहां पर तीमारदार बार-बार कई तरह के आरोप लगाते हैं। सरकार, विभाग व प्रशासन क्यों गंभीर होता नजर नहीं आ रही है। डीडीयू का मामला भी अभी सुलझा नहीं है। यहां पर महिला ने तंग आकर फंदा तक लगा लिया था। आरोप यही था कि महिला को सुविधा नहीं मिली थी।

मरीज को रिपोर्ट लेने बुलाया अस्पताल, निकला पॉजिटिव

आईजीएमसी में एक और लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक मरीज को रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में बुलाया गया और वह कोरोना पॉजिटिव निकला। मरीज भट्टाकुफर क्षेत्र से है। मरीज दो दिन तक अस्पताल के चक्कर काटते रह गया लेकिन उस समय मरीज के एकदम होश उड़ गए जब उसे कहा गया कि आप पॉजिटिव हैं। हैरानी की बात है कि 2 दिन जब मरीज अस्पताल में घूमा होगा तो वह किसी न किसी के संपर्क में आया होगा जबकि नियमों के अनुसार मरीज को रिपोर्ट घर पर फोन द्वारा बताई जानी चाहिए थी। 

क्या बोले आईजीएमसी के अधिकारी

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि यह मामला जब हमारे ध्यान में आया तो तीमारदार से बात की गई। तीमारदार गेट के पास था और हमने मामले को सुलझा लिया। कोरोना संक्रमित महिला पहले से कैंसर से भी पीड़ित थी। इसका पहले ऑपरेशन भी हुआ था। इन्हीं के परिवार के 3 सदस्य पहले ही ठीक होकर जा चुके है। कोरोना संक्रमितों का हर संभव ध्यान रखा जा रहा है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया