मंडी: स्कूल के 12 बच्चों सहित ज़िले में 225 कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। रजनीश ठाकुर



हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को मंडी जिले में  234 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 66 विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, गैर शिक्षक और छात्र एवं छात्राएं पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ रहे मामलों के चलते प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं। मंडी शहर में भी कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। त्योहारी सीजन में कोरोना के मामले अधिक बढ़ने का अंदेशा है। 



रविवार को सरकाघाट के तत्ताहर गांव में ही 29 मामले एक साथ कोरोना संक्रमण के मिले हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल और सरकाघाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ कोरोना संक्रमण के नए केंद्र बने हैं। इसी तरह से सुंदरनगर उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल जड़ोल में 13, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनेड़ में 16 और सीनियर सेकेंडरी स्कूल किलिंग में एक अध्यापक और अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कनेड़ स्कूल में इससे पहले भी अध्यापक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। सरकाघाट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाड़ में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें 14 अध्यापक और 4 गैर शिक्षक वर्ग के लोग शामिल हैं। आईटीआई बतैहल में भी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल में 8 शिक्षक और 9 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देर शाम चच्योट के 23 मामले सामने आए हैं।  मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले मिले हैं। शहर के साथ लगते सांबल गांव में 4, बिजनी में 7, समखेतर में 3, भ्यूली 2, खलिखार 2, सोलीखड्ड 2 सलाह सुंदनरनगर में एक ही परिवार के 5 लोग, छमाणू नवाही में 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र ने कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि की है।


सोलन में 45, कांगड़ा जिले में 38, लाहौल स्पीति में 37, कुल्लू में 32 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं कोरोना से मनाली के 68 वर्षीय बुजुर्ग की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध