अब बिना मास्क के बदले बितानी पड़ेगी इतने समय जेल में रातें

हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। अमनदीप सैनी



 अब बिना मास्क पहनने वालों को आठ दिन के लिए जेल जाना पड़ सकता है। पांच हजार रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों ही सजाएं भी हो सकती हैं। पुलिस जिला बद्दी के तहत एसपी रोहित मालपानी ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 111 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक आदेश तथा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।




उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव और इसकी रोकथाम को समय-समय पर सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कुछ कार्य और गतिविधियों में इस शर्त के साथ छूट दी थी कि लोग मास्क का प्रयोग करेंगे, सार्वजनिक स्थानों पर थूकेंगे नहीं तथा सामाजिक दूरी के साथ सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। हाल ही में देखने में आया है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के दृष्टिगत नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 

जिला पुलिस बद्दी के उप पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को क्षेत्र में जनता को कोरोना से बचाव और इसकी रोकथाम के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देने को अधिकृत किया है, जिससे सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गलियों तथा बस अड्डों आदि पर कोरोना से बचाव से संबंधित नियमों की अनुपालन सुनिश्चित की जा सके। अपने आदेश में एसपी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है तथा पुलिस उप निरीक्षक के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करता है तो हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 115 का उपयोग करते हुए उसे बिना वारंट के 8 दिन तक हिरासत में लिया जा सकता है।


अथवा 5 हजार तक जुर्माना अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। सरकार के नियमानुसार बिना मास्क एक हजार रुपये जुर्माना तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाने पर भी 5 हजार रुपये तक जुर्माना देय होगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत