मंडी: बिना लाईसेंस पटाखे बेचने पर होगी सख़्त कार्यवाही:SDM थुनाग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

मंडी। डेस्क



मंडी जिला के उपमंडल थुनाग के विभिन्न स्थानों पर पटाखों व अतिशिवाजी की बिक्री व भंडारण के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बगस्याड़ के पटाखे विक्रेता जवाल खड्ड से मंडी रोड़ की तरफ, थुनाग में तहसील कार्यालय के समीप मैदान में, जंजैहली में ग्राम पंचायत के बाहर मैदान में, छतरी में वर्षालय से ब्रयोगी रोड की तरफ तथा सैक्टर 17 छतरी खड्ड की तरफ ही बेच सकेंगे।


 एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि दीवाली पर्व पर उपमंडल थुनाग के उक्त बाजार में इन निर्धारित स्थानों के अलावा पटाखे बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली, छत्तरी के अलावा उपमंडल के अन्य स्थानों पर पटाखे व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर खुले स्थान पर पटाखे व अतिशिवाजी बेच सकेंगें। सभी पटाखे विक्रेताओं को वैध लाईसेंस लेना होगा।


 बिना लाईसेंस पटाखों की बिक्री करता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए आवेदक 10 से 13 नवम्बर के बीच आवेदन पत्र, 2 फोटो व 500 रुपए शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इस दीपावली पटाखे व अतिशिवाजी के लिए रात 8 से 10 तक समय रहेगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया