Kinnaur: दीपावली से पहले फूड एंड सेफ्टी एक्शन मोड में

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

किन्नौर। विशाल नेगी



जिला किन्नौर में त्योहारों का सीजन व दिवाली नजदीक आने पर जिला किन्नौर फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मिठाइयों की गुणवत्ता को जांचने के लिए जिला किन्नौर में मिठाईयो की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा मिठाइयों के सैंपल भरे जा रहे हैं, ताकि दिवाली में त्योहारों के समय उपभोक्ताओं को उत्तम क्वालिटी की मिठाइयां उपलब्ध हो सके तथा दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ न किया जा सके। इसी के चलते जिला फ़ूड एंड सेफ़्टी विभाग द्वारा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित टापरी, कल्पा व सांगला आदि स्थानों पर मिठाइयों की दुकानों में चेकिंग कर मिल्क बर्फी, खोया, बेसन बर्फी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, व लडडू आदि मिठाइयों के सैम्पल भरे गए है।


अस्सिटेंट कमिश्नर (फ़ूड एंड सेफ्टी ) धर्मेन्द्र चौहान ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए विभाग द्वारा मिठाइयों व अन्य फ़ूड से संबधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसके तहत जिले भर में स्वीट्स व फ़ूड प्रोड्क्ट के सैम्पल लिए जा रहे है तथा विभाग द्वारा जिले की लगभग सभी मिठाइयों की दुकानों की चैकिंग की जा चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि क्योंकि त्यौहारों के समय में मिठाइयों व अन्य फ़ूड प्रोडक्टस आदि की मांग बढ़ जाती है। इसके लिए विभाग द्वारा यह अभियान चलाया गया है तथा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सभी ब्लॉकों में प्रॉपर चेकिंग व सेंपलिंग करें ताकि लोगों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ ना हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा दुकानों से मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों व अन्य फूड प्रोडक्टों के तो सैंपल लिए ही जा रहे हैं, परंतु जो मिठाईयो की सप्लाई बाहर से आ रही है उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी आनी है तथा यदि मिठाई आदि की गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है या फिर मिलावट पाई जाती है तो उस दुकानदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा है कि अगर उन्हें किसी भी तरह के फूड प्रोडक्ट या मिठाई खरीदते समय उसमें गुणवत्ता को लेकर शंका हो तो तुरंत विभाग को इसके बारे में सूचित करें तथा कोई भी फ़ूड प्रोडक्ट खरीदते समय उस पर उत्पादन व एक्सपायरी तिथि की अच्छी तरह जांच करके ही उस वस्तु को खरीदें। उन्होंने यह भी बताया कि त्यौहारों के सीजन को देखते हुए विभाग का मेन फोकस मिठाइयों आदि पर है तथा विभाग द्वारा यहां पर बनाई जा रही तथा बाहर से आ रही मिठाइयों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि लोंगो की सेहत के साथ खिलबाड़ न हो सके। उन्होंने फूड प्रोडक्ट बेचने वाले दुकानदारों से भी आह्वान करते हुए कहा है कि वे उत्तम क्वालिटी व विना मिलावट के फूड प्रोडक्ट बेचें। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत