5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर।



प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन मेडिकल कॉलेज के समीप कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की पांचवीं मंजिल से कूदने वाले कोरोना संक्रमित बैंक अधिकारी की मौत हो गई है। पीजीआई चंडीगढ़ में गुरुवार रात को ही उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? फिलहाल यह सवाल एक पहेली बन गया है। मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 




मंडी जिले के जोगिंद्रनगर निवासी बैंक अधिकारी दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। वीरवार दोपहर बाद आंख पर मास्क बांधकर वह अचानक खिड़की से कूद गया। मेडिकल कॉलेज नाहन में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया था। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। आयुर्वेदिक अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसकी पांचवीं मंजिल में आइसोलेशन वार्ड है। यहीं से शख्स ने कूदकर जान दी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबिता राणा ने बताया कि 41 वर्षीय व्यक्ति की वीरवार रात को पीजीआई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। इधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक ने बताया कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, यह कहा नहीं जा सकता। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक कमेटी का गठन कर इसकी जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही इसके पीछे रहे कारणों को पता चलेगा। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए