वाहन पंजीकरण फर्ज़ीवाड़े मामले में विजिलेंस एसपी को लिखा पत्र

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क



वाहनों के फर्जीवाड़े  के मामले की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर अपने जिले में आरोपी से जुड़े मामलों के लिए प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पत्र लिख दिया है। ऐसा कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ब्यूरो को अभी तक की जांच में सोलन और शिमला में लोगों के दस्तावेज लगाकर लोन पर वाहन दिलाने के बाद वाहन लेकर फरार होने के मामले मिले थे।




लेकिन इस बात की भी संभावना है कि अन्य जिलों में भी ऐसे मामले दर्ज हुए हो। यही वजह है कि ब्यूरो ने अब जिलों के एसपी को भी पत्र लिख दिया है। बता दें, विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि पंजाब व हरियाणा के कुछ लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फर्जी दस्तावेजों की मदद से वाहन खरीदवा देते थे और फिर वाहनों को अच्छी कंपनियों व सरकारी कार्यालयों में लगवाने के नाम पर लेकर फरार हो जाते थे। इसके बाद फाइनेंस कंपनियां उन लोगों पर किश्तें भरने का दबाव बनाती थी।



मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा तो तत्कालीन प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू ने इसकी जांच विजिलेंस को दे दी। ब्यूरो ने सोलन और शिमला में दो अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की तो इस फर्जीवाड़े के खेल की पूरी कहानी सामने आ गई। अब तक ब्यूरो मामले के मुख्य आरोपी रणजीत सिंह कंग समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही दस से ज्यादा वाहन बरामद कर उनके असली मालिकों को भी पहुंचा चुकी है। सोलन टीम की जांच पूरी होने के बाद अब शिमला की टीम जल्द जांच शुरू करेगी। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए