ऊना: किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली ट्रेक्टर रैली

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

ऊना। ब्यूरो



 दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन की आवाज ऊना जिला में भी बुलंद की गई है। जिला के सीमांत गांव सनौली मजारा से बुधवार को एक ट्रैक्टर रैली किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि विधायक के खिलाफ निकाली गई। ट्रेड यूनियन सीटू और ऑल इंडिया किसान संगठन के बैनर तले निकाली गई यह रैली कस्बा मैहतपुर, ऊना होते हुए हरोली उपमंडल मुख्यालय में सम्पन्न हुई।

PunjabKesari, Tractor Rally Image

रैली में दर्जनों ट्रैक्टर और इसके अलावा दर्जनों बाइकें और अन्य वाहन भी शामिल हुए। रैली के दौरान जहां किसान एकता जिंदाबाद को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की, वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर गुबार निकाला। ट्रैक्टर रैली की अगुवाई कर रहे सीटू के जिला सचिव गुरनाम सिंह ने कहा कि सीटू और ऑल इंडिया किसान संगठन दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हैं।
PunjabKesari, Tractor Rally Image

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि विधेयक किसानों के हितों को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसलिए किसी भी कीमत पर इन कानूनों को निरस्त करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि विधायकों को वापस लिए जाने तक कुछ भी मंजूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप जड़ा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की बलि देने का प्रयास कर रही है, जिसमें सरकार को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए