कुल्लू:आधी रात को निर्माणाधीन मकान से सरिया चुरा रहे जीजा-साला गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कुल्लू। क्राइम डेस्क


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में पुलिस ने जिया में निर्माणाधीन मकान के पास से सरिया चोरी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. 29 जनवरी की रात को हाथिथान के राजू का घर का निर्माण कार्य जिया पुल के पास चल रहा था. दो लोग रात को 3 बजे उनकी साइट के पास बाहर पड़े उनकी सरिया के बंडल को उठा कर पिकअप में ले जाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सरिया की आवाज़ सुनकर पुलिस को सूचित किया. हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए. लेकिन पुलिस (Police) ने मौके के पास से पिकअप को सरिया बरामद कर लिया.

पुलिस को दी झूठी शिकायत

बाद में आरोपी की रात भर धरपकड़ जारी रखी और रात में ही एक आरोपी यादव (28) पुत्र लाल चंद निवासी सेउबाग कुल्लू वर्ष को गिरफ्तार किया. बाद में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई. दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला हैं और चोरी को संयुक्त रूप से अंजाम देते हैं. दूसरे आरोपी चंद्रमणि (40) पुत्र केशव राम निवासी भूलंग मौहल वर्ष ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उसी सुबह अपनी पिकअप की चोरी की झूठी शिकायत पुलिस थाना कुल्लू को दी.
जांच में सामने आया सच

इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की गई, जिसमे पता चला कि दोनों जीजा साला मौका-ए-वारदात पर इसी गाड़ी से पहुंचे और चोरी कर रहे थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी पहले भी कई चोरियों में संलिप्त रहे हैं और गिरफ्तार किए गए थे और जमानत पर हैं. इनके खिलाफ चोरी के तीन केस पहले से चल रहे हैं. एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए