परिवार कि टुटी आस, उत्तराखंड बचाव अभियान में निकला बेटे का शव ☹️

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

पालमपुर।



 उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने से हुई भारी तबाही में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के लापता युवक राकेश की मौत हो गई है. सैलाब आने के एक सप्ताह बाद रविवार को उनका शव बरामद किया गया है.


ऋषिगंगा पर बने करीब 13 मेगावाट के ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में बौहल गांव का 33 वर्षीय राकेश कपूर बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत थे. राकेश पालमपुर उपमंडल के तहत बंदला के साथ लगती पंचायत नछीर के बौहल गांव से थे. SDM धर्मेश रामौत्रा ने राकेश कुमार की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम तक राकेश का शव पैतृक गांव लाया जाएगा.

पिता का हो चुका है देहांत
राकेश के पिता का देहांत हो चुका है और उनके पांच भाई हैं. परिवार में पत्नी व दो साल का बच्चा है. परिवार राकेश की सुरक्षा को लेकर चिंतित था. बंदला-नछीर में रहने वाले सगे-संबंधी उसकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे. वहीं, अब परिजनों की बेटे को जिंदा देखने और कुदरत का करिश्मा होने की आस भी टूट गई है.

हिमाचल के 9 लोग अब भी लापता

ग्लेशियर टूटने के बाद आई भयंकर बाढ़ में हिमाचल प्रदेश के कुल नौ युवक अब भी लापता हैं. इनमें शिमला  जिले के रामपुर की किन्नू पंचायत के पांच, शिंगला के दो और एक शख्स सिरमौर जिले के माजरा से है. इनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. मंडी जिले के बल्ह का शख्स सुंरग से जिंदा बचा लिया गया था.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए