मृत मिले गए मोर पक्षियों में नही मिला बर्ड फ्लू

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

ऊना। सहयोग संवाददाता



गत 8 फरवरी को जिला ऊना के कुठियाड़ी में मृत पाए गए चार मोर पक्षियों के सैंपलों में बर्ड फ्लू का वायरस नहीं पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ जय सिंह सेन ने बताया कि ये सैंपल 8 फरवरी को लिए गए और जांच के लिए जालंधर भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में पता चला है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से नहीं हुई है।


उन्होंने बताया कि संगनेई व दयोली में भी 30 मुर्गीयां मृत पाई गई है जिनके सैंपल शुक्रवार को लिए गए और शनिवार को इन सैंपलों को जालंधर लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिला में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामल सामने नहीं आया है इसलिए किसी प्रकार की अफवाहों में न आएं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए