बीबीएन: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने दिन में दिया चोरी को अंजाम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। क्राइम डेस्क



बद्दी-नालागढ़ में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। बद्दी पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। शुक्रवार को एक बार फिर हाऊसिंग बोर्ड फेस-1 मकान नंबर-102 के रहने वाले व्यापारी भागीरथ के घर दिनदहाड़े चोरों ने लाखों की नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का पता तब चला जब परिवार अपनी दुकान से दोपहर के समय लंच करने घर पहुंचा। इस दाैरान परिवार ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। जब अंदर जाकर देखा तो चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे करीब 4 लाख रुपए नकद व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया था।

PunjabKesari, Crime Spot Image

दुकान से लौटीं मां-बेटी ने देखे घर के खुले दरवाजे

व्यापारी भागीरथ ने बताया कि वह स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पत्नी व बेटी दुकान के लिए रवाना हुई थीं, जब वापस डेढ़ बजे घर लौटीं तो दरवाजे खुले हुए थे। व्यापारी ने बताया कि अलमारी में दुकान के सामान के लिए एकत्रित की गई 4 लाख रुपए की नकदी व दूसरे कमरे में लाखों की ज्वैलरी रखी थी, जिसे लेकर चोर फरार हो गए। व्यापारी ने तुरंत चोरी की सूचना बद्दी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की।
PunjabKesari, Crime Spot Image

रैजीडैंट वैल्फेयर सोसायटी करेगी सीएम का घेराव

हाऊसिंग बोर्ड रैजीडैंट वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कौशल का कहना है कि एरिया में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी क्राइम को कंट्रोल करने में नाकाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को मुख्यमंत्री के दौरे पर उनका घेराव करते हुए समस्या से अवगत करवाया जाएगा ताकि एरिया के लोग बिना किसी डर से एरिया में रह सकें। एरिया पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा कि एरिया के लोग बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हाऊसिंग बोर्ड में व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन व्यापारी दुकानें बंद कर पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। मामले पर जानकारी देते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि शिमला से फोरैंसिक टीम को बुलाया जा रहा है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत