हमीरपुर: युवक कि गुंडागर्दी, IPH विभाग के JE और SDO का फोड़ा सिर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। क्राइम डेस्क



हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बजूरी स्थित आईपीएच विभाग के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट  में रास्ता निर्माण के लिए पहुंची आईपीएच विभाग की टीम पर स्थानीय युवक ने हमला बोल दिया. हमले में एसडीओ के सिर पर गहरी चोटें आई तो साथ में जेई भी घायल है. रास्ता निर्माण के लिए गई टीम के एसडीओ सुखदेव सिंह और जेई रमन शर्मा के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास और वार्ड नं दो पार्षद राजकुमार भी मौके पर ठेकेदार के साथ गए थे. जमीन को लेकर युवक पवन कुमार ने बहसबाजी की और हमला कर दिया. एसडीओ और जेई ने मारपीट मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाना के साथ आईपीएच के आला अधिकारियों को भी दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है.


क्या बोले अधिकारी

एसडीओ सुखदेव ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट के पास रास्ते का काम शुरू करने गए थे. वहां पर स्थानीय युवक पवन कुमार ने रास्ते पर मलकीयत भूमि का दावा किया. उसे समझाया गया कि एक माह पहले विभाग ने निशानदेही ली है, लेकिन, युवक नहीं माना और मारपीट करने लगा. उन्होंने बताया कि युवक ने डंडे से मारपीट की है. इससे गहरी चोटें लगी हैं. उन्होंने बताया कि मारपीट के कारण सिर और शरीर में चोटें लगी हैं और पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

कैसे होगा विकास
एसडीओ सुखदेव ने कहा कि लोगों का व्यवहार सरकारी कर्मचारियों के साथ ऐसा होगा, तो विकास कार्य कैसे हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि मारपीट के आरोपी यवक को सख्त सजा दी जाए, ताकि आगे से सरकारी कर्मचारी के साथ इस तरह के मारपीट के मामले न हो. उन्होने कहा कि सरकारी कर्मचारी सरकार के विकास कार्य को करवाने के लिए जाते है. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए