बजट सत्र में हंगामा: विपक्ष को बोले सीएम 'जमीन रहिये वरना जनता जमीन में गाड़ देती है

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा



हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सदन का गौरवमयी इतिहास रहा है। लेकिन आज के जैसी घटना इतिहास में कभी नहीं हुई। देश की अन्य विधानसभा में भी राज्यपालों से ऐसा व्यवहार कभी नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि नेतृत्व विफल हुआ इसी वजह से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत लड़ने की क्षमता नहीं है। देश में कांग्रेस साफ हुई और हाल के चुनाव में भी पंचायत में जमीन नहीं थी, इसलिए ऐसा बर्ताव हुआ।


कांग्रेस में हर कोई पद के लिए लड़ रहा है। दल में भी कुछ लोग साथ नहीं थे। बजट सत्र के पहले दिन कभी  ऐसा नहीं हुआ कि नियम 67 को मूव किया गया हो। राज्यपाल, संविधान से लड़ाई वो भी इस ऐतिहासिक सदन में। राज्यपाल के साथ ऐसा व्यवहार पूरे देश में कभी नहीं हुआ जो आज यहां हुआ है। जिस कल्चर को ये सदन में लाने का प्रयास कर रहे, उससे जाहिर है कि इनकी जमीन खिसक गई है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जमीन पर रहिये वरना जमीन में गाड़ देते हैं लोग।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए