शिमला: रिज़ में ले आया एक व्यक्ति कार, कटा ₹1500 का चालान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा



शिमला के रिज मैदान पर बुधवार को 10.44 बजे के करीब पर्यटकों की एक गाड़ी पहुंच गई। हैरानी की बात है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गाड़ी का पता तभी चला, जब चालक रिज पर पूछने लगा कि कुफरी को रास्ता किधर से जाता है। गाड़ी के पहुंचने से रिज पर घूम रहे अन्य लोग भी चकित रह गए कि यह गाड़ी रिज पर कैसे पहुंच गई। गाड़ी को देख पुलिस मौके पर आई और चालक से पूछताछ की। यह गाड़ी हरियाणा से आए पर्यटकों की बताई जा रही है। पुलिस ने इस गाड़ी का 1500 रुपए का चालान काटा है तभी गाड़ी को वापस भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि माल रोड और रिज पर सिर्फ मुख्यमंत्री, राज्यपाल व आपातकाल एम्बुलैंस को ही जाने की अनुमति है, इसके अलावा अगर कोई गाड़ी आती है तो गाड़ी बाॅन्ड भी हो सकती है या जुर्माना लगाया जाता है। यहां पर इस तरह की सुरक्षा में चूक पहले भी कई बार हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी पुलिस अपनी नींद तोडऩे को तैयार नहीं है। रिज मैदान पर वैसे गाड़ियां पहुंच ही नहीं सकती हैं, क्योंकि चारों तरफ पुलिस की गुमटियां हैं। पुलिस हर गुमटी पर तैनात होती है और हर आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच-पड़ताल करती है। यह एक बहुत बड़ी बात है कि यह गाड़ी रिज मैदान पर कैसे पहुंच गई।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए